भारत की पहली महिला आईएएस कौन थी उनका जीवन परिचय

क्या आप भारत की पहली महिला आईएएस के बारे में जानते हैं यदि नहीं जानते है तो इस लेख में आपको आपके प्रश्नो का उत्तर मिल जायेगा । तो चलिए जानते है भारत की पहली महिला आईएएस के बारे में।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारत की प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक है। लाखों युवाओं का सपना IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का होता है। अधिकांश हम भारतीयों ने भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के बारे में जरूर सुन रखा है, लेकिन कुछ ही लोगों को भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी के बारे में पता है। यह सचिवालय में पद प्राप्त करने वाली भी पहली महिला थीं। इस प्रेरक, दृढ़ और हठीली ईमानदार महिला की एक प्रेरणादायक कहानी है। जिसे आपको जरूर जनाना चाहिए।

भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी | bharat ki pahli mahila rajyapal

भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी और उनका जीवन परिचय।

भारत की पहली महिला आईएएस

स्वतंत्र भारत की पहली महिला आईएएस अन्ना राजम मल्होत्रा थी। यह सचिवालय में पद प्राप्त करने वाली भी पहली महिला थीं। उन्होंने 1950 में सिविल सर्विसेस की परीक्षा पास की थी।
अन्ना रजम सन 1951 में मद्रास कैडर चुनकर भारतीय सिविल सेवा में शामिल हुईं थी। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री सी राजगोपालाचारी के नेतृत्व में मद्रास राज्य में काम किया था।

अन्ना राजम फोटो

उन्हें आधुनिक बंदरगाह जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) की स्थापना में उनके द्वारा किए गए योगदान के लिए भी जाना जाता है। साथ ही वे JNPT की अध्यक्ष भी रही थीं

अन्ना रजम ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को एशियाई सम्मेलन में असिस्ट किया था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ भी काम किया था।

अन्ना ने सन 1982 में दिल्ली में एशियाई खेलों के सफलतापूर्वक आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी के साथ काम किया था।

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन है और उनका जीवन परिचय |

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे | bharat ke pratham pradhanmantri

उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1989 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

17 सितंबर, 2018 को उनका 92 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*