विज्ञान एक ऐसा शब्द/विषय जिसे हर किसी ने सुना और पढ़ा होता है। विज्ञान हम सभी के जीवन का हिस्सा है। क्या आपको पता है कि विज्ञान क्या है, विज्ञान का प्रकार क्या होता है, विज्ञान का महत्व, आदि। यदि आपका सवाल विज्ञान क्या है तो हो सकता है की आपकी उम्र कम हो और आपने अभी पढ़ाई शुरू किया है।
विज्ञान क्या है? (what is science?)
आज का यह युग विज्ञान की ही देन है, इसे हम निम्नलिखित प्रकार से अपने शब्दों में व्यक्त कर सकते हैं।
- “किसी भी विषय के बारे में क्रमबद्ध तरीके से जानकारी को हासिल करने को विज्ञान कहलाता है।”
- “सुसंगठित (अच्छी तरह से व्यवस्थित), सुव्यवस्थित (सटीक/परिशुद्ध), तर्कसंगत, क्रमबद्ध, आदि ज्ञान को भी विज्ञान कहा जाता है।”
- “आवश्यकताओ की जननी को विज्ञान कहते है।”
विज्ञान के प्रकार (types of science)
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि विज्ञान को तीन भागों में बांटा गया है यह तीनों भाग हम लोग बचपन से ही पढ़ते आते हैं।
विज्ञान के तीन भाग निम्न है:
- भौतिक विज्ञान
- रसायन विज्ञान
- जीव विज्ञान
यह भी जाने : गैंग्रीन क्या होता है?
तो दोस्तों जैसा कि हम सभी को मालूम हो गया है कि विज्ञान के कितने भेद हैं। तो आइए दोस्तों अब हम इन सब के बारे में कुछ जानकारियां प्राप्त करते हैं।
भौतिक विज्ञान (Physics)
विज्ञान, जिसमें ऊर्जा के अनेक रूप होते हैं। भौतिकी एक प्राकृतिक विज्ञान है जो पदार्थ, उसके मूलभूत घटकों, अंतरिक्ष और समय के माध्यम से उसकी गति और व्यवहार, ऊर्जा, बल की संबंधित संस्थाओं का अध्ययन कराया जाता है।
रसायन विज्ञान (Chemistry)
रसायन विज्ञान पदार्थ के गुणों और व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन है। यह एक प्राकृतिक विज्ञान है जो परमाणुओं, अणुओं और आयनों से बने यौगिकों को बनाने वाले तत्वों को शामिल करता है।
जीव विज्ञान (Biology)
जीव विज्ञान जीवन का वैज्ञानिक अध्ययन है। यह एक व्यापक दायरे वाला एक प्राकृतिक विज्ञान है, लेकिन इसमें कई एकीकृत विषय हैं जो इसे एक एकल, सुसंगत क्षेत्र के रूप में जोड़ते हैं।
उदाहरण के लिए, सभी जीव कोशिकाओं से बने होते हैं जो जीन में एन्कोडेड वंशानुगत जानकारी को संशोधित करते हैं, जिसे भविष्य की पीढ़ियों को प्रेषित किया जा सकता है।
हमारे जीवन में विज्ञान का योगदान (Contribution of science in our life)
हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान बहुत आवश्यक है। हम दैनिक जीवन में विज्ञान का उपयोग करते हैं। हम जागते हैं और पेस्ट और ब्रश का उपयोग करते हैं जो दोनों विज्ञान द्वारा दिए गए हैं।
हम खाना पकाने, खाने, कपड़े, आदि में विज्ञान का उपयोग करते हैं। बेकिंग में विज्ञान का बुनियादी ज्ञान शामिल है और ओवन, माइक्रोवेव जैसी बेकिंग मशीन विज्ञान की निधि हैं।
क्या आप बिजली के बिना अपने जीवन को सोच सकते है? यदि नहीं, तो हम आपको बता दे कि बिजली भी विज्ञान के कारण हमारे घर तक आ पाता है। दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रयोग के उदाहरण कुछ इस प्रकार से हैं-
एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हम कार, बाइक या साइकिल का इस्तेमाल करते हैं, ये सब विज्ञान के आविष्कार हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों हमें आशा है कि यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी। इस पोस्ट में हमने आपको विज्ञान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर जैसे कि विज्ञान क्या है? विज्ञान की परिभाषा क्या है? विज्ञान के कितने प्रकार होते हैं? विज्ञान का दैनिक जीवन में क्या महत्व होता है? इन सभी जानकारियों को हमने आपको आज के इस पोस्ट में दिया है।
दोस्तों इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें। अगर इस पोस्ट में हमसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि हुई हो तो हमें क्षमा करें और कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। धन्यवाद!
यह भी जाने : ESR Test क्या है?
Leave a Reply