ITC full form – ITC का फुल फॉर्म, प्रमुख प्रोडक्ट, मालिक हिंदी मे।

नमस्कार दोस्तों आज हम आप सभी का स्वागत करते हैं अपनी इस नई पोस्ट में। आज हम इस पोस्ट में ITC के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे जैसे कि ITC का फुल फॉर्म क्या है? ITC कब स्थापित किया गया? ITC कौन-कौन से प्रोडक्ट बनाती है? ITC के मालिक कौन है? इसी प्रकार के अन्य जानकारियां हम आपको अपनी आज की इस पोस्ट के माध्यम से देंगे।

ITC का फुल फॉर्म क्या है? (What is the full form of ITC?)

ITC का फुल फॉर्म इंडिया तंबाकू कंपनी है। ITC full form is India Tobacco Company इंग्लिश में होता है। जिसे हिंदी में भारत तंबाकू संगठन कहते हैं। जबकि इससे पहले ITC का पूराना  नाम इंपीरियल टोबैको कंपनी (Imperial Tobacco Company) था।

ITC कंपनी की स्थापना कब हुई थी? (When was ITC company established?)

ITC की स्थापना सन 1910 ईस्वी में की गई थी और सन 1970 ईस्वी में इसका नाम इंपीरियल टोबैको कंपनी से इंडियन टोबैको कंपनी रख दिया गया था।

ITC कंपनी के प्रमुख प्रोडक्ट कौन-कौन से हैं? (What are the main products of ITC company?)

ITC भारत की एक प्रमुख तंबाकू कंपनी है। ITC कंपनी के मुख्य प्रोडक्ट्स परफ्यूम, स्किन केयर और हेयर केयर है। इसके टॉप ब्रांड्स जैसे कि विवेल शॉप, इंगेज परफ्यूम तथा फियामा डी, विल्स है। इसके अलावा भारतीय स्टॉक मार्केट में ITC का एक बड़ा कैपस्टॉक है।

ITC  कंपनी के प्रोडक्ट की लिस्ट

• Aashirvaad Atta.
• Sunfeast Biscuits.
• Bingo.
• Yippee Noodles and Pastas from ITC.
• Candyman Confectioneries.
• Vivel.
• Fiama.
• Sunbeam Gourmet coffee.

ITC के मालिक कौन है? (Who is the owner of ITC?)

ITC एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है। इसमें कई शेयर होल्डर है लेकिन वर्तमान समय में इसके मुख्य अध्यक्ष संजीव पुरी हैं। इस कंपनी की शुरुआत सन 1910 ईस्वी में कोलकाता वेस्ट बंगाल से की गई थी। ITC कंपनी भारत की तंबाकू और सिगरेट बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।

ITC में विभिन्न कंपनियों की हिस्सेदारी है। जो कुछ इस तरह से है: विदेशी कंपनी (मुख्य रूप से British American Tobacco) 30.54%, Foreign Institutional Investors (FII) 19.68%, बैंक-बीमा कंपनी 33.44%, Bodies Corporate 04.91%, सार्वजनिक और अन्य 11.13% , आदि।

ITC किस देश की कंपनी है? (Which country’s company is ITC?)

ITC किसी अन्य देश की कंपनी नहीं है, बल्कि अपने ही देश भारत की एक बहुत बड़ी कंपनी है। जो तंबाकू और सिगरेट जैसे प्रोडक्ट्स का उत्पादन करती है।

दोस्तों अभी तक आपने ITC कंपनी की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारियां प्राप्त कर लिए हैं। परंतु इस कंपनी के द्वारा बनाई जाने वाली तंबाकू तथा सिगरेट से लोगों को अनेक प्रकार की बीमारियां भी होती हैं। जैसे कि माउथ कैंसर, फेफड़ों का खराब होना, इत्यादि।

अनेक प्रकार की बीमारियां लोगों को होती हैं। परंतु लोग बिना इन बीमारियों को ध्यान में रखें तंबाकू और सिगरेट का सेवन करते हैं। जो कि उनकी सेहत पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालता है। तथा इससे इनकी मृत्यु भी हो सकती है। आप तंबाकू और सिगरेट का सेवन कम से कम अर्थात ना के बराबर करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने ITC अर्थात इंडियन टोबैको कंपनी के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां जैसे कि ITC का फुल फॉर्म क्या है? ITC क्या क्या प्रोडक्ट बनाती है? ITC कंपनी के मालिक कौन है? ITC कंपनी की स्थापना कब हुई थी? इसी प्रकार की अन्य जानकारियां हमने आज इस पोस्ट में आपको दी है। यदि आपको हमारे इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखे तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। धन्यवाद

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*