नमस्कार दोस्तों, आप सभी कैसे हो? आज के इस पोस्ट में हम SBI PO के बारे में बात करने वाले है। समय-समय पर SBI PO के परीक्षा के बारे में भी सुनने को मिलता है। इस साल भी कई छात्रों ने SBI PO का परीक्षा दिया है। चलिए हम इसकी जानकारी आपको देते है।
SBI PO क्या है? (What is SBI PO?)
सबसे पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि SBI PO क्या है? SBI PO का फुल फॉर्म State Bank Of India Probationary Officer होता है। SBI PO एक पद होता है, इस पद पर बैठा व्यक्ति तरह-तरह के मुख्य काम को करता है। यह काम कुछ इस तरह से होते है: लिपिक गतिविधियों की निगरानी करना, बैंक खाते खोलना, लोन को जारी करना, आदि।
SBI PO परीक्षा का पैटर्न (SBI PO Exam Pattern)
चलिए अब हम आपको SBI PO के एग्जाम के बारे में बताते है। SBI PO के एग्जाम को तीन अलग-अलग भाग में बाटा गया है प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू। हम आपको बता दे कि प्रीलिम्स एग्जाम को 2021 में ऑनलाइन कराया गया है।
SBI PO प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न (SBI PO Prelims Exam Pattern)
चलिए अब हम आपको SBI PO प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न के बारे में बताते है। SBI PO प्रीलिम्स में 3 खंड होते है, अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता। करीब 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होते है।
SBI PO प्रीलिम्स एग्जाम के लिए उम्मीदवॉर को 1 घंटे का समय दिया जाता है। हम आपको बता दे कि SBI PO प्रीलिम्स में हासिल किया गया अंक मेरिट सूची तैयार करते समय नहीं जोड़ा जाता है। यदि आप कोई एक प्रश्न को गलत करते है तो 0.25 अंक काट लिया जाएगा। वही अगर आप किसी प्रश्न को छोड़ देते है तो कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
SBI PO मेन्स एग्जाम पैटर्न (SBI PO Mains Exam Pattern)
SBI PO मेन्स एग्जाम में आपको उद्देश्य और वर्णनात्मक खंड दोनों देखने को मिल सकता है। उम्मीदवार को ऑब्जेक्टिव पेपर को 3 घंटे में पूरा करना होता है वही डिस्क्रिप्टिव पेपर को 30 मिनट में पूरा करना हो सकता है।
पेपर के ऑब्जेक्टिव भाग में चार अलग-अलग खंड शामिल होते है। SBI PO के मेन्स एग्जाम में करीब 155 सवाल होते है। SBI PO के मेन्स एग्जाम में यदि आप एक सवाल को गलत करेंगे तो 0.25 अंक काटा जाएगा। वही अगर आप सवाल को सादा छोड़ देंगे तो कोई भी अंक नहीं कट सकता है।
इंटरव्यू प्रक्रिया (interview process)
जब उम्मीदवार SBI PO प्रीलिम्स एग्जाम और मेन्स एग्जाम को पास कर लेता है तो इंटरव्यू को देना होता है। इंटरव्यू में दो भाग होता है एक समूह चर्चा, दूसरा इंटरव्यू। समूह चर्चा 20 अंक का और इंटरव्यू 30 अंक का होता है। इंटरव्यू में सामान्य ज्ञान और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े सवाल को पूछा जाता है। इसके साथ ही अतीत के अनुभव के बारे में भी चर्चा किया जाता है।
SBI PO की सैलरी (SBI PO Salary)
क्या आपको SBI PO की सैलरी पता है? चलिए अब हम आपको SBI PO की सैलरी भी बता देते है। SBI PO की सैलरी 8 लाख से 13 लाख सालाना होती है। वही महीने की सैलरी 70 हजार से लेकर 80 हजार तक हो सकता है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, आपको इस SBI PO के पोस्ट से क्या जानने को मिला? हमने आपको SBI PO के बारे में बताया। हमने आपको बताया कि SBI PO क्या है, SBI PO का एग्जाम पैटर्न क्या है, आदि। यदि आपके मन में SBI PO से जुड़ा कोई सवाल है तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते है।
[WPSM_AC id=4151]
Leave a Reply