SSL full form – SSL का फुल फॉर्म क्या होता है?

नमस्कार मित्रों, आप सभी कैसे हो? आज के इस पोस्ट में हम आपको SSL के बारे में बताने वाले है। क्या आज से पहले आपने SSL शब्द को सुना है। यदि आप ऑनलाइन अपना बिज़नेस करना चाहते है या आप वेबसाइट को डेवेलोप करना या करवाना चाहते है तो आपको SSL की जानकारी होनी चाहिए।

इस पोस्ट में हम आपको SSL का फुल फॉर्म, SSL क्या होता है, SSL की जरूरत आदि बताने वाले है। SSL की पूरी जानकारी को हासिल करने के लिए आपको एक बार पूरा पोस्ट पढ़ना होगा।

SSL का फुल फॉर्म क्या होता है? (What the full form of SSL?)

SSL की अन्य जानकारी को बताने से पहले हम आपको SSL का फुल फॉर्म हिंदी और इंग्लिश दोनों में बताना चाहेंगे। SSL का फुल फॉर्म सिक्योर सॉकेट लेयर हिंदी में होता है। SSL full form is Secure Socket Layer इंग्लिश में होता है।

[table id=49 responsive=scroll/]

SSL क्या होता है? (What is SSL?)

चलिए अब हम आपको यह बताते है कि SSL क्या होता है? SSL एक प्रमाणपत्र/डाटा फाइल होता है। जो की क्रिप्टोग्राफिक के रूप में वेब सर्वर और ब्राउज़र के बीच एन्क्रिप्टेड लिंक बना के डाटा को साझा करता है।

SSL कैसे काम करता है? (How does SSL work?)

चलिए अब हम आपको SSL के काम करने का तरीका बताते है। SSL कुछ इस तरह से काम करता है: SSL मुख्य तौर पर दो अवधारणाओं पर काम करता है। पहला एसिमेट्रिक क्रिप्टोग्राफी और दूसरा सिमेट्रिक क्रिप्टोग्राफ़ी होता है।

एसिमेट्रिक क्रिप्टोग्राफी में गणितीय रूप में डाटा को एन्क्रिप्ट और डिक्रिप्ट किया जाता है। इसमें दो key होता है। एक पब्लिक key होता है जिसको कोई भी एक्सेस कर सकता है वही दूसरा प्राइवेट key होता है।

प्राइवेट key बस डाटा को भेजने और प्राप्त करने वाले को पता होता है। वही सिमेट्रिक क्रिप्टोग्राफ़ी में सिर्फ एक key होता है। यह key बस डाटा भेजने और प्राप्त करने वाले को पता होता है।

SSL का क्या काम होता है? (What is the function of SSL?)

क्या आपको पता है कि SSL का काम क्या होता है? चलिए अब हम आपको SSL का काम/कार्य बताते है। SSL का काम कुछ इस तरह से होता है: वेबसाइट पर यूजर के द्वारा दिए गए डाटा को जैसे क्रेडिट कार्ड नंबर, ईमेल Id, फोन नंबर को उस वेबसाइट के सर्वर तक सुरक्षित तरीके से पहुँचाना होता है। आसान शब्दों में SSL का काम यूजर के द्वारा दिए गए संवेदनशील डाटा को सर्वर तक सुरक्षित पहुँचाना होता है।

SSL की क्या जरूरत है? (What is the need of SSL?)

यदि आपके मन में यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर SSL की क्या जरूरत है? यदि ऐसा है तो चलिए अब हम आपको SSL की जरूरत भी बता दे रहे है। SSL की मुख्य जरूरत डाटा को ब्राउज़र से सर्वर तक पहुँचाना होता है। इसके साथ ही SSL बिज़नेस की वेबसाइट को सुरक्षित करता है। SSL सर्च इंजन जैसे गूगल में भी ज्यादा रैंकिंग दिलाने में मदद करता है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, आज के इस पोस्ट में आपने क्या जाना? आज के इस पोस्ट में हमने आपको SSL के बारे में बताया। हमने आपको बताया कि SSL क्या होता है, SSL का फुल फॉर्म क्या होता है, SSL कैसे काम करता है, आदि।

हमने आपको SSL से जुडी काफी जानकारी दी है। यदि अभी भी आपको SSL से जुडी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट करके हमसे सीधे पूछ सकते है। इस SSL के फुल फॉर्म वाले पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।

[WPSM_AC id=4107]

और पढ़े ::

PCS full form – PCS का फुल फॉर्म क्या होता है?

ACF full form – ACF का फुल फॉर्म क्या होता है?

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*