नमस्कार दोस्तों, आप सभी लोग कैसे हो? आज के इस लेख में हम nmms के बारे में बात करने वाले है। क्या आपने आज से पहले इस शब्द को सुना है? भारत के कई छात्र nmms शब्द को सुने हुए तो होते है, लेकिन उन्हें nmms का फुल फॉर्म, nmms क्या होता है, आदि पता नहीं होता है। यदि आपको nmms की जानकारी चाहिए तो आपको इस लेख को एक बार पूरा जरूर पढ़ना होगा।
nmms का फुल फॉर्म क्या होता है? (What the full form of nmms?)
सबसे पहले हम nmms का फुल फॉर्म आपको हिंदी और इंग्लिश में बताना चाहेंगे। ऐसा इसलिए ताकि आपको nmms की अन्य जानकारी आसानी से समझ में आ सके।
nmms का फुल फॉर्म नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप हिंदी में होता है। nmms full form is national means cum merit scholarship इंग्लिश में होता है। nmms का हिंदी मलतब राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति होता है।
[table id=41 responsive=scroll/]
nmms क्या होता है? (What is nmms?)
यदि आपको यह नहीं मालूम कि nmms क्या होता है तो हम आपको बता दे कि nmms एक छात्रवृत्ति (Scholarship) है। nmms स्कॉलरशिप को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। nmms को सन 2008 में शुरू किया गया था। गरीब घर के बच्चे कम से कम 12वी तक पढ़ सके इसलिय इस nmms को शुरू किया गया था।
nmms कैसे काम करता है? (How does nmms work?)
चलिए अब हम nmms के काम करने के तरीके को बताते है। सबसे पहले nmms का परीक्षा होता है, उसमें जो भी छात्र पास होते है उनका डाटा राज्य सरकार शिक्षा मंत्रालय को भेज देता है।
इसके बाद शिक्षा मंत्रालय छात्रों के डाटा की जाँच करता है। जाँच पूरा हो जाने के बाद मंत्रालय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को बजट जारी कर देता है। मंत्रालय से बजट को हासिल करने के बाद स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सभी छात्रों के बैंक अकाउंट में पैसे भेज देता है।
nmms का लाभ कौन और कैसे ले सकता है? (Who can take advantage of nmms and how?)
चलिए अब हम आपको यह भी बता दे रहे है की nmms का लाभ कौन और कैसे ले सकता है। nmms का लाभ बस वह छात्र ले सकते है जिन्होंने 8वी को मान्यत प्राप्त किसी प्राइवेट या सरकारी स्कूल से पास किया हो। nmms का लाभ छात्र तब ले सकता है जब वह 8वी के बाद पढ़ाई करना चाहता हो। अगर बात करे nmms का लाभ कैसे ले तो इसके लिए आपको nmms का एग्जाम को पास करना होगा।
nmms स्कॉलरशिप में कितना धन और कब तक मिलता है? (How much money and for how long is available in nmms scholarship?)
बहुत से छात्र और माता – पिता का यह भी सवाल होता है कि nmms स्कॉलरशिप में कितना धन मिलता है? हम आपको बता दे कि हर साल nmms के अंतर्गत भारत सरकार 1 लाख बच्चो को 6 हजार रुपय देता है। आसान शब्दों में nmms स्कॉलरशिप में 6 हजार रूपए हर साल मिलता है। अगर nmms स्कॉलरशिप के अवधि की बात किए जाए तो छात्र को 9वी से 12वी की पढ़ाई करने तक मिलता है।
nmms स्कॉलरशिप पाने की योग्यता (Eligibility to get nmms scholarship)
- छात्र को मान्यता प्राप्त प्राइवेट या सरकारी स्कूल से 8वी पास होना चाहिए।
- छात्र के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 50 हजार से कम होनी चाहिए।
- छात्र ने 8वी कक्षा को पास कर लिया हो और वह 9वी में जाने को तैयार हो।
- दाखिला के बाद कुछ समय में ही स्कूल को छोड़ने पर स्कॉलरशिप रद्द हो जाएगा।
- यदि छात्र केन्द्रीय विद्यालय या जवाहर नवोदय विद्यालय से पढ़ाई कर रहा है तो उसे nmms स्कॉलरशिप नहीं मिलेगा।
निष्कर्ष
तो दोस्तों आज के इस लेख से आपने क्या जाना है? इस लेख में हमने आपको nmms के बारे में बताया है जैसे- nmms क्या होता है, nmms का फुल फॉर्म क्या होता है, nmms कैसे काम करता है, आदि।
गरीबी के कारण बहुत से अच्छे छात्र 8वी के बाद पढ़ाई नहीं कर पाते है। nmms ऐसे ही छात्र की मदद करने के लिए बनाया गया है। यदि किसी को इस पोस्ट की जरूरत हो तो जरूर शेयर करे। यदि आपका कोई nmms से जुड़ा सवाल हो तो कमेंट करके हमसे सीधे पूछ सकते है। आपका दिन शुभ हो।
[WPSM_AC id=4049]
और पढ़े ::
Leave a Reply