हेलो फ्रेंड्स, आप सभी कैसे हो? आज के इस लेख में हम BSc के बारे में बात करने वाले है। यदि आपने कभी BSc शब्द को सुना या पढ़ा और अब आपको यह जानना है कि BSc का फुल फॉर्म क्या होता है, BSc क्या होता है, आदि तो यह लेख आपकी काफी मदद कर सकती है। BSc की पूरी जानकारी हिंदी में जानने के लिए आपको एक बार इस लेख को ध्यान से पूरा जरूर पढ़ना होगा।
BSc का फुल फॉर्म क्या होता है? (What the full form of BSc?)
चलिए सबसे पहले हम आपको BSc का फुल फॉर्म हिंदी और इंग्लिश में बता दे रहे है ताकि आपको BSc की अन्य जानकारी को समझना आसान हो जाए।
BSc का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ साइंस हिंदी में होता है। BSc full form is Bachelor of Science इंग्लिश में होता है। बैचलर ऑफ साइंस का हिंदी मतलब विज्ञान स्नातक होता है।
BSc क्या होता है? (What is BSc?)
यदि आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि BSc क्या होता है। तो हम आपके इस सवाल का जवाब भी बता दे रहे है। BSc ग्रेजुएट लेवल का एक कोर्स है। इस BSc कोर्स को करने में 3 वर्ष का समय लग जाता है।
इस कोर्स को 12वी के बाद किया जा सकता है। BSc के कोर्स को करने का बहुत सारा ऑप्शन होता है। विज्ञान के छात्रों के बीच BSc का कोर्स काफी प्रसिद्ध है।
BSc का कोर्स किन विषय में किया जा सकता है? (In which subjects can the course of BSc be done?)
चलिए अब हम आपको BSc के कोर्स को किन-किन विषय में किया जा सकता है, इसको भी बता दे रहे है। BSc कोर्स को इन विषय में किया जा सकता है, यह कुछ इस तरह से है: रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, सूचना प्रौद्योगिकी, भौतिकी, नर्सिंग, कृषि, जैव रसायन, सामाजिक विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, आदि।
BSc कोर्स के प्रकार (BSc Course Types)
BSc कोर्स दो प्रकार का होता है। एक बीएससी ऑनर्स (B.Sc Honours) और दूसरा बीएससी जनरल (B.Sc General) होता है। यह दोनों शैक्षणिक कोर्स ही होता है।
इनका डिग्री भी एक बराबर ही होता है। लेकिन बीएससी ऑनर्स उनके लिए होता है जो एक विषय को अच्छे से पढ़ना चाहते है। आसान शब्दों में बीएससी ऑनर्स में बीएससी जनरल के मुताबिक पढ़ाई थोड़ा ज्यादा होता है।
BSc कोर्स को कैसे करे? (How to do BSc course?)
BSc को करने के लिए आपको 12वी को कम से कम 50% अंको से पास करना होगा। इसके साथ ही 12वी आपको PCM या PCB से करना होगा। आपकी उम्र 18 साल या इससे ज्यादा होना चाहिए।
अगर बात करे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिला की तो अधिकतर यूनिवर्सिटी में मेरिट के आधार पर दाखिला हो जाता है। लेकिन कुछ कॉलेज/यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा को लेते है।
BSc के बाद क्या करे? (What to do after BSc?)
चलिए अब हम आपको इस लेख में यह भी बता दे रहे है कि आप BSc कोर्स को करने के बाद क्या कर सकते है। BSc के बाद आप चाहे तो आगे की पढ़ाई कर सकते है। BSc के बाद आप M.Sc को कर सकते है।
इसके अलावा यदि आप नौकरी करना चाहे तो नौकरी भी कर सकते है। नौकरी के प्रकार/पद कुछ इस तरह से है: शोधकर्ता, व्याख्याता, शिक्षक, रसायनज्ञ, सलाहकार, आदि।
रोजगार का क्षेत्र यह हो सकते है: अस्पताल, फार्मास्युटिकल कंपनियां, शैक्षिक संस्थान, तेल उद्योग, अनुसंधान संगठन, परीक्षण प्रयोगशाला, वन सेवा, आदि।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, आपको इस लेख से क्या जानने को मिल है? इस लेख में हमने आपको BSc के बारे में बताया है। हमने इस लेख की मदद से जाना कि BSc क्या होता है, BSc का फुल फॉर्म क्या होता है, BSc कोर्स का प्रकार, BSc कोर्स को कैसे कर सकते है, BSc कोर्स को करने के बाद क्या करे, आदि।
हमने आपको इस लेख में BSc की पूरी जानकारी दी है। यदि अभी भी आपके मन में BSc से जुडा कोई सवाल है तो आप हमसे सीधे कमेंट करके पूछ सकते है।
और पढ़े ::
Leave a Reply