PSI का फुल फॉर्म क्या होता है? PSI की पूरी जानकारी

हेलो दोस्तों! कैसे है आप लोग? हम उम्मीद करते है आप अच्छे ही होंगे। आज के इस पोस्ट में हम PSI से संबंधित विभिन्न प्रकार की ऐसी जानकारियां देंगे जो आपको अभी तक पता नहीं है। जैसे कि PSI का फुल फॉर्म क्या होता है? PSI क्या होता है? भारत में PSI के ऑफिस कहां कहां पर स्थित है? इसका क्या कार्य होता है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर हम आपको आज की अपनी इस पोस्ट के माध्यम से देंगे।

इसके साथ ही हम आपको PSI से सम्बंधित अन्य जानकारी भी हासिल कराने वाले है। बस आपको हमारी आज की इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ना है। तो आइए बिना वक्त बर्बाद के हम आपको आपके प्रश्नों का जवाब देते हैं।

[table id=17 /]

संगठन के रूप में PSI का फुल फॉर्म क्या होता है?(PSI full form as organization)

PSI का फुल फॉर्म पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल हिंदी में होता है। PSI full form is Population Services International इंग्लिश में होता है।

तो अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि PSI क्या होता है तथा इसके साथ यह सवाल भी की यह कौन-सी कंपनी/संगठन है तो चलिए हम आपको बताते है।

PSI एक गैर लाभ वाला संगठन है, जो की मलेरिया, बाल उत्तरजीविता, एचआईवी, आदि जैसी खतरनाक बीमारीयों से लड़ने में कई देशो की मदद करती है।

हम आपको बता दे कि PSI संगठन 38 से अधिक देशो में काम करती है। इन देशो में हमारा भारत भी शामिल है। अगर बात करे PSI के मुख्यालय की तो यह वाशिंगटन में मौजूद है।

यह भी जाने: IUCN का फुल फॉर्म क्या होता है?

PSI संगठन का क्या मिशन है (What is the mission of the PSI organization)

PSI संगठन का मिशन है की हमारी इस विकासशील दुनिया में सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य जीवन जीना तथा अपनी इच्छा के अनुसार अपने परिवार की योजना बनाने जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को सुलभ तरीके से कर पाना।

PSI संगठन के प्रमुख दाता कौन-कौन से देश हैं? (Which countries are the major donors of the PSI organization?)

प्रमुख दाताओं में संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और नीदरलैंड की सरकारें शामिल हैं; ग्लोबल फंड, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां, निजी फाउंडेशन, निगम और व्यक्ति है।

यह यूएस ग्लोबल लीडरशिप कोएलिशन, 400 से अधिक प्रमुख कंपनियों और गैर सरकारी संगठनों के वाशिंगटन, डीसी-आधारित गठबंधन का सदस्य है जो एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय मामलों के बजट की वकालत करता है, जो विदेशों में अमेरिकी राजनयिक और विकास प्रयासों को निधि देता है।

भारत में जो PSI का ऑफिस है उसका पता कुछ इस प्रकार से है सी-445, चितरंजन पार्क, नई दिल्ली 110019, भारत।

PSI का विश्व मुख्यालय कहां कहां पर स्थित है? (Where is the world headquarters of PSI located?)

इसके मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में उपस्थित है तथा इसके साथ यूरोपी कार्यालय एम्सडृम में है। इन संगठनों में 250 से अधिक कर्मचारी अमेरिका से संबंध रखते हैं 150 से अधिक विदेशी प्रवासी कर्मचारी हैं और 8000 स्थानीय PSI से संबंध रखने वाले कर्मचारी है।

भौतिकी में PSI का फुल फॉर्म (PSI Full form in physics)

भौतिक विज्ञान के अंदर PSI का फुल फॉर्म अलग होता है। चलिए आज के इस पोस्ट में भौतिक विज्ञान में जो PSI का फुल फॉर्म होता है उसको भी जान लेते है।

भौतिक विज्ञान में PSI का फुल फॉर्म पाउंड पर स्क्वायर इंच (पाउंड प्रति वर्ग इंच) होता है। In Physics PSI full form is Pound Per Square Inch इंग्लिश में होता है।

यदि फिर से आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि भौतिक विज्ञान में PSI क्या होता है तो चलिए हम आपको बताते है।

भौतिक विज्ञान में PSI एक नियम/विधि होता है। इसका इस्तेमाल एक क्षेत्र में पड़ने वाले बल को मापने के लिए किया जाता है। उदाहरण के तौर पर पानी, हवा और गैस के दबाव (pressure) को मापने के लिए किया जाता है। जब आप अपने वाहन के टायर का हवा जाँच करवाते है तो इसी PSI के इस्तेमाल से वाहन के टायर का हवा मापा जाता है।

हम आपको बता दे कि पाउंड प्रति वर्ग इंच के क्षेत्र (per sq inch) पर पड़ने वाले बल को दर्शाता है। हम आपको यह भी बता दे की 1पाउंड की मूल्य (वैल्यू) लगभग 0.453kg होती है।

पाउंड पर स्क्वायर इंच का मतलब यह है कि एक 1 वर्ग इंच में यदि 1 पौंड का बल डाला जाए तो हमें एक PSI हासिल होगा। जब क्षेत्र बढ़ता है और पाउंड एक बराबर होता है तो PSI की वैल्यू कम होती है।

यह भी जाने: BE full form – BE का फुल फॉर्म

पुलिस बल में PSI का फुल फॉर्म (PSI full form in police force)

अगर आपने PSI शब्द को पुलिस बल में सुना है और अगर आपको PSI शब्द का फुल फॉर्म नहीं पता तो चलिए हम आपको बताते है।

PSI शब्द का फुल फॉर्म पुलिस सब इंस्पेक्टर हिंदी में होता है। PSI full form is Police Sub inspector इंग्लिश में होता है।

यदि आप PSI बनने के बारे में विचार कर रहे है तो हम आपको PSI बनने की योग्यता भी बता दे रहे है। इसकी योग्यता के साथ-साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि इसके लिए आपको किन-किन चरणों से गुजरना होगा तो आइए हम आपको बताते हैं।

सबसे पहले तो आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या फिर किसी संस्थान से किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तर करना होगा ।
इसके साथ आप भारत के एक योग्य नागरिक होने चाहिए साथ ही साथ आप की ऊंचाई कम से कम 170 सेंटीमीटर से अधिक होनी चाहिए और आपकी छाती 80 से 85 सेंटीमीटर तक चौड़ी होनी चाहिए।

दिल्ली पुलिस पोस्ट के मामले में आपको टीईटी परीक्षणों के लिए एलएमवी( मोटरसाइकिल और कार) के लिए एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस जमा करना होगा और यदि आप इसे नहीं करते हैं तो आपको पीटी टेस्ट से गुजरने की मंजूरी नहीं दी जाएगी।

PSI का वेतन (PSI Salary)

PSI का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार प्रति माह 37900 रुपये से शुरू होता है। इसके बाद अगले 2 साल ₹950 प्रतिवर्ष बढ़ाए जाते हैं। उसके बाद आने वाले अगले 6 सालों में प्रतिवर्ष 11 ₹100 की वृद्धि की जाती है उसके साथ पुनः आने वाले 6 सालों में प्रतिवर्ष 12 सो ₹50 की वृद्धि की जाती है।

Police sub inspector के क्या क्या कार्य होते हैं? (What are the functions of Police Sub Inspector?)

अपने अधिकार क्षेत्र में विधि और व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की जाँच करना, अपराधियों को गिरफ्तार करना, लोगों और संपत्ति की अवैध कार्यों के जोखिमों से सुरक्षा करना। पुलिस स्टेशन में काम करने वाले स्टाफ का नियंत्रण करना।

Police sub inspector बनने के लिए हमें किन किन विषयों पर तैयारी करनी होती है?

पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने के लिए हमें निम्नलिखित विषयों पर तैयारी करनी पड़ती है जो कि इस प्रकार हैं

  • मानव अधिकार
  • यातायात नियम
  • राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे
  • अपराध की सजा का सिद्धांत
  • आत्मरक्षा का अधिकार
  • कानून के बारे में सामान्य ज्ञान
  • भारतीय संविधान के बारे में सामान्य ज्ञान
  • संविधान का उद्देश्य

यह भी जाने: dig full form in police

निष्कर्ष (conclusion)

तो मित्रो आज के इस खास पोस्ट में हमने PSI का फुल फॉर्म और PSI क्या होता है इसके साथ हमने पीएसआई से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त की जो आपने आज से पहले नहीं जाने थी इसके साथ ही PSI के अलग अलग क्षेत्रों के बारे में भी विभिन्न प्रकार की रोचक तथा अज्ञात जानकारियों के बारे  में जाना।

PSI के ऊपर हमारा यह पोस्ट आपको कैसा लगा, आप हमें जल्द कमेंट करके बताए। यदि आपने हमारे आज की इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ा है और आपको हमारी इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की कोई भी त्रुटि नजर आई हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। आपका दिन शुभ हो।

[WPSM_AC id=3821]

और पढ़े ::

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*