दोस्तो आज के इस लेख में आप जानेंगे गंगा नदी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जैसे गंगा नदी कहां से निकली है और गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी कब घोषित किया गया और गंगा नदी से जुड़े हुए सारे प्रश्न आदि संपूर्ण जानकारी आपको जानने को मिलेगी तो चलिए आज बढ़ते है अपने लेख की ओर।
गंगा नदी फोटो
-
गंगा नदी कहां से निकली है गंगा नदी के बारे में समस्त जानकारी
गंगा नदी के बारे में
गंगा नदी भारत की नदियाँ में से एक प्रमुख नदी है हिंदू गंगा नदी को माँ एवं देवी के रूप में पवित्र मानते हैं। हिंदुओं द्वारा देवी रूपी इस नदी की पूजा की जाती है क्योंकि उनका विश्वास है कि इसमें स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है। तीर्थयात्री गंगा के पानी में अपने परिजनों की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए लंबी दूरी की यात्रा करते हैं ताकि उनके प्रियजन सीधे स्वर्ग जा सकें। गंगा एकमात्र ऐसी नदी है जो तीनों लोकों में बहती है-स्वर्ग, पृथ्वी, तथा पाताल।
तिरंगे में कितने रंग होते हैं तिरंगा कब और किसने बनाया?
राष्ट्रीय त्योहारों के नाम | national festival in hindi
गंगा नदी की उत्पत्ति कैसे हुई?
गंगा की उत्पत्ति के विषय में हिंदुओं में अनेक मान्यताएँ हैं वामन पुराण के अनुसार एक कथा यह भी है कि जिसके अनुसार जब भगवान विष्णु ने वामन रूप में अपना एक पैर आकाश की ओर उठाया तो तब ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु के चरण धोकर जल को अपने कमंडल में भर लिया। इस जल के तेज से ब्रह्मा जी के कमंडल में गंगा का जन्म हुआ। ब्रह्मा जी ने गंगा हिमालय को सौंप दिया इस तरह देवी पार्वती और गंगा दोनों बहन हुई । इस प्रकार गंगा नदी की उत्पति हुई ।
गंगा को पृथ्वी पर कौन लाया?
दिलीप के पुत्र और सगर के एक वंशज भगीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए ब्रह्मा जी की तपस्या की। ब्रह्मा जी मान गए और गंगा को आदेश दिया कि वह पृथ्वी पर जाये और वहां से पाताललोक जाये ताकि भगीरथ के वंशजों को मोक्ष प्राप्त हो सके।
गंगा धरती पर कब आई?
भगीरथ राजा दिलीप की दूसरी पत्नी के पुत्र थे। उन्होंने अपने पूर्वजों का अंतिम संस्कार किया। उन्होंने गंगा को पृथ्वी पर लाने का प्रण किया जिससे उनके अंतिम संस्कार कर, राख को गंगाजल में प्रवाहित किया जा सके और भटकती आत्माएँ स्वर्ग में जा सकें। भगीरथ ने ब्रह्मा की घोर तपस्या की ताकि गंगा को पृथ्वी पर लाया जा सके। ब्रह्मा प्रसन्न हुए और गंगा को पृथ्वी पर भेजने के लिए तैयार हुए और गंगा को पृथ्वी पर और उसके बाद पाताल में जाने का आदेश दिया
गंगा का धरती पर आगमन कैसे हुआ?
गंगा कैसे आई?
भागीरथी अपने पूर्वजों की कामना पूरी करने के लिए किया गया तप शिवजी के पराक्रम के कारण अधूरा ही रह गया। भागीरथ के दोबारा तपस्या करने पर शिव जी खुश हुए तथा शिव जी की जटाओं से निकल कर गंगा हिमालय की पहाडिय़ों से टकराती मैदान की ओर बढ़ चली। इस तरह श्री गंगा जी का पृथ्वी पर आगमन हुआ।
गंगा नदी कहां से निकली है
गंगा नदी की प्रधान शाखा भागीरथी है जो गढ़वाल में हिमालय के गौमुख नामक स्थान पर गंगोत्री हिमनद से निकलती हैं। गंगा के इस उद्गम स्थल की ऊँचाई 3140 मीटर है। यहाँ गंगा जी को समर्पित एक मंदिर है। गंगोत्री तीर्थ, शहर से 19 कि॰मी॰ उत्तर की ओर 3,892 मी॰ (12,770 फीट) की ऊँचाई पर इस हिमनद का मुख है।
गंगा नदी का प्राचीन नाम क्या था?
गंगा नदी का प्राचीनतम नाम भागीरथी है । जो की दिलीप के पुत्र और सगर के एक वंशज भगीरथ है जिन्होंने गंगा नदी को घोर तपस्या करके पृथ्वी में लाया था जिनके नाम पर ही गंगा नदी का नाम भागीरथी पड़ा।
गंगा नदी के कितने नाम है?
गंगा नदी के अनेकों नाम है जिन्हें हर क्षेत्र में अलग अलग नामों से जाना जाता है । गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा नदी को लगभग 108 अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इन 108 नामों का पुराणों में भी जिक्र है, लेकिन इनमें से 11 नाम ऐसे हैं जिनसे गंगा को भारत के अलग-अलग इलाकों में जाना जाता है।
गंगा नदी कितने राज्यों से गुजरती है?
गंगा नदी भारत के पांच राज्यों से होकर बहती है । भारत के ये पांच राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवम पश्चिम बंगाल ।
गंगा नदी कितने देशों में बहती है?
गंगा नदी केवल दो देशों में बहती है एक तो हमारा भारत है और दूसरा बांग्लादेश है और गंगा नदी बांग्लादेश में प्रवेश करते ही ‘पद्मा’ के नाम से जानी जाती है।
गंगा नदी नकशा
-
गंगा नदी कहां से निकली है गंगा नदी के बारे में समस्त जानकारी
गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी कब घोषित किया गया?
2008 में 4 नवंबर को मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया।
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह क्या है
भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है
गंगा नदी की गहराई कितनी है
गंगा नदी की गहराई 33 मीटर है। और गंगा नदी की लंबाई भारत में सबसे अधिक है।
गंगा नदी की लंबाई कितनी है
गंगा नदी भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है। गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है । जिसमे भारत मे इसकी लंबाई 2510 किमी है। और बाकी बांग्लादेश में है
गंगा नदी का क्षेत्रफल कितना है?
हिन्दू त्यौहार के नाम | हिंदी महीना और तिथि
पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है | kitne mahasagar hai |महासागर के नाम
2,071 कि॰मी॰ तक भारत तथा उसके बाद बांग्लादेश में अपनी लंबी यात्रा करते हुए यह सहायक नदियों के साथ दस लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ मैदान की रचना करती है।
Leave a Reply