क्या आप जानते है कि हमारे भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है अगर नही जानते है तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप जान जायेंगे कि भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है तो आइए जानते है।
हर राष्ट्र किसी भी देश की पहचान उनके राष्ट्रीय प्रतीकों से होती है। विभिन्न देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का अपना इतिहास, व्यक्तित्व और विशिष्टता है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि भारत के राष्ट्रीय प्रतीक दुनिया से भारत की अलग छवि बनाने में मदद करते हैं। ये दुनिया के सकारात्मक विशेषता को भी प्रदर्शित करते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है इसके बारे में अध्ययन करेंगे।
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह क्या है
तिरंगे में कितने रंग होते हैं तिरंगा कब और किसने बनाया?
भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है
हमारे भारत का राष्ट्रीय फल आम है । आम का वैज्ञानिक नाम मैनजीफेरा इंडिका है। इसको सभी फलों में राजा का दर्जा प्राप्त है और यह भारत के राष्ट्रीय फल के रुप में अंगीकृत किया गया है।
राष्ट्रीय फल फोटो
भारत का राष्ट्रीय फल
आम को अंग्रेजी में Mango के नाम से जाना जाता है जिसका वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। आम एक भारतीय और स्वादिष्ट फल है। आम को फलों का राजा कहा जाता है क्यूंकि आम कई गुणों से भरपूर है आम बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइबर होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
आम के फ़ल को भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस में ‘राष्ट्रीय फल’ की उपाधि मिली है। बांग्लादेश में आम का पेड़ ‘राष्ट्रीय वृक्ष’ कहलाता है। यह फल पहले केवल भारतीय उपमहद्वीप में मिलता था, इसके बाद अन्य देशों में भी इसका विस्तार हुआ
भारत के सम्पूर्ण हिस्से में आम के पेड़ पाए ही जाते है । एक गूदे दार फल, जिसे पकाकर खाया जाता है या कच्चा होने पर इसे अचार आदि में इस्तेमाल किया जाता है, यह उष्ण कटिबंधी हिस्से का सबसे अधिक महत्वपूर्ण और व्यापक रूप से उगाया जाने वाला फल है। इसका रसदार फल विटामिन ए, सी तथा डी का एक समृद्ध स्रोत है। भारत में विभिन्न आकारों, मापों और रंगों के आमों की 100 से अधिक किस्में पाई जाती हैं। आम को अनंत समय से भारत में उगाया जाता रहा है।
एक अन्तर्राष्ट्रीय फ़ल की उपाधि अभी तक किसी फ़ल को नहीं मिली हैं किन्तु हर साल अन्तर्राष्ट्रीय फ़ल दिवस के तौर पर प्रत्येक वर्ष लोगों के वोट के आधार पर उस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय फ़ल ज़रूर घोषित किया जाता है।
भारत में कुल कितने राज्य हैं उनकी राजधानी क्या है और राज्यों का गठन
भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है 2021 में
भारत में कितने गांव है 2021 में सबसे छोटा और सबसे बड़ा और विश्व का सबसे बड़ा गांव कौन सा है
पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय फ़ल दिवस की घोषणा 2007 में बर्लिन में वॉल पार्क में की गई थी, उसके बाद से प्रत्येक साल 1 जुलाई को अन्तर्राष्ट्रीय फ़ल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं, जिसमें दुनिया भर के लोगों के पसंद, रुचि के आधार पर एक फ़ल को अन्तर्राष्ट्रीय फ़ल की उपाधि प्रदान की जाती हैं
Leave a Reply