राष्ट्रीय त्योहारों के नाम | national festival in hindi

क्या आप जानना चाहते है कि भारत के राष्ट्रीय त्योहार कौन कौन से है राष्ट्रीय त्योहारों के नाम क्या क्या है तो आप बिलकुल ही सही जगह पर आए है यहां आपको राष्ट्रीय त्योहारों के नाम के साथ साथ वे क्यों मनाएं जाते है इसके बारे में भी बतलाएंगे । तो चलिए जानते है राष्ट्रीय त्योहारों के नाम

national festival in hindi

राष्ट्रीय त्यौहार वे पर्व हैं जो किसी जाति विशेष के नहीं होते है, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के हैं इन्हें राष्ट्रीय पर्व भी कहा जाता है। अपने भारत देश में भारतीय राष्ट्रीय त्यौहार सांप्रदायिक सद्भाव पर जोर देने के साथ सभी लोगो में एकता फैलाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। भारत में त्योहारों को पूरे देश में खुशी से मनाया जाता है। किसी भी त्योहारी सीजन के दौरान, पूरा भारत चमक उठता है और लोगों में बहुत उत्साह होता है। और पूरा भारत इनको बहुत धूम धाम से मनाता है।

हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार कौन सा है

पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है | kitne mahasagar hai |महासागर के नाम

जैसा कि आप सभी जानते है कि भारत एक बहु-जातीयता का देश है जहां विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के लोग शांति के साथ रहते हैं। भारत दुनिया भर में अपनी सांस्कृतिक विविधता और रंगीन त्योहारों के लिए जाना जाता है। इन त्योहारों के अलावा, भारतीय राष्ट्रीय त्योहार जैसे कि गांधी जयंती, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और कई अन्य देश की संस्कृति का एक हिस्सा हैं। तो भारत के राष्ट्रीय त्योहारों के नाम मुख्य रूप से ये है।

राष्ट्रीय त्योहारों के नाम

  1. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
  2. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
  3. गाँधी जयंती – 2 अक्टूबर

जैसा कि आपने जाना कि भारत के राष्ट्रीय त्योहार कौन कौन से है और ये किस दिन मनाए जाते है अब जानते है कि ये राष्ट्रीय त्योहार क्यों मनाएं जाते है ।

  1. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त

अंग्रेजों के देश छोड़ने के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। तब से, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरे देश में ध्वजारोहण और मार्च-पास्ट सहित कई औपचारिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्र के प्रधान मंत्री लाल किले पर तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराते हैं । और पूरा भारत इस राष्ट्रीय त्योहार को बहुत ही धूम धाम से मानते है।

  1. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी

26 जनवरी को हर साल भारत में, गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है। क्योंकि इसी दिन हमारे भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। इसलिए यह शुभ दिन 26 जनवरी को संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। और स्वतंत्रता दिवस की तरह, पूरे देश में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। और यह भी राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है

  1. गाँधी जयंती – 2 अक्टूबर

गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को एक हिंदू परिवार में, गुजरात के पोरबंदर शहर में हुआ था। इसलिए भारतीय राष्ट्रीय त्योहारों में से एक, गांधी जयंती को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। देश भर के लोग इस दिन गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हैं। और इस देश में विभिन्न स्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है । और यह भी राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है

भारत में कुल कितने राज्य हैं उनकी राजधानी क्या है और राज्यों का गठन

भारत में कितने जिले हैं 2021 भारत का सबसे बड़ा और जिला छोटा जिला

अब आप सभी लोग जान गए होंगे की भारत के राष्ट्रीय त्योहार कौन कौन से है और राष्ट्रीय त्योहारों के नाम क्या है और वे क्यों मनाएं जाते है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आप इस आर्टिकल को जरूर शेयर करे । और आपका इस लेख से जुड़ा हुआ कोई सवाल जवाब हो तो आप हमे कॉमेंट द्वारा पूछ सकते है।

जय हिंद!

1 Trackback / Pingback

  1. महाशिवरात्रि का इतिहास क्या है? महाशिवरात्रि की पूरी जानकारी हिंदी में

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*