पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है | kitne mahasagar hai |महासागर के नाम

क्या आपको पता है कि पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है उनके नाम लिस्ट, गहराई कितनी है और वे कहा पर स्थित है । शायद आपको भी पता नहीं होगा क्योंकि ऐसी जानकारी बहुत ही कम लोग जानते है। तो चलिए जानते है कि महासागर के नाम पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है kitne mahasagar hai

दोस्तो, आप लोगो की जानकारी के लिए बता दे कि पूरी दुनिया में महासागर पृथ्वी के लगभग 71 प्रतिशत भाग में फैले हुए हैं। विश्व के महासागरों एवं सागरों का क्षेत्रफल 367 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। विश्व का सर्वाधिक लगभग 98 फीसद जल सागरों में है। यह लगभग 2 फीसद नदियों, झीलों, भूगर्त तथा मिट्टी में है।

विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा है ?

सबसे बड़ा भगवान कौन है असली भगवान कौन है

पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है

सागरों के कारण ही पृथ्वी को वाटर प्लैनेट (जल ग्रह) कहा जाता है। इस अपार जल के कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव हो सका है। इसलिए समंदर की महत्व को बताने और इसके संरक्षण के लिए ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 8 जून को व‌र्ल्ड ओशन डे के रूप में मनाया जाता है।

kitne mahasagar hai

पृथ्वी में तो सागर बहुत है लेकिन पृथ्वी पर कुल पांच महासागर हैं। जो की बहुत बड़े विशाल और गहरे है जो पूरी दुनिया में फैले हुए है चलिए जानते है ये महासागर कितने हैं और कौन कौन?

महासागर के नाम

  1. प्रशांत महासागर
  2. अटलांटिक महासागर
  3. हिंद महासागर
  4. आर्कटिक महासागर
  5. अंटार्कटिक महासागर या दक्षिणी महासागर

जैसा कि आपने जान लिए की ये महासागर कौन कौन से है अब इनके बारे में थोड़ा जान लेते है की ये कहा पर स्थित है और इनकी गहराई कितनी है।

भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है 2021 में

भारत की जनसंख्या कितनी है 2021 में राज्यो में जनसंख्या कितनी है

  1. प्रशांत महासागर

प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है। मारियाना गर्त पर इसकी गहराई 11,033 मीटर यानी करीब 11 किलोमीटर है। यह ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अमेरिका और ओसेनिया तक फैला हुआ है।

  1. अटलांटिक महासागर

अटलांटिक महासागर को अंध महासागर भी कहा जाता हैं। इसका क्षेत्रफल 4,10,81,040 वर्ग मील है और औसत गहराई 12,839 फीट और अधिकतम 28,614 फीट है। और यह महासागर पृथ्वी पर उत्तरी ध्रुव में आर्कटिक से लेकर दक्षिण अमरीका, यूरोप और अफ़्रीका तक फैला हुआ है।

  1. हिंद महासागर

हिंद महासागर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है। अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच वह लगभग 10,000 किलोमीटर तक फैला है। इसका कुल क्षेत्रफल 7.4 करोड़ वर्ग किलोमीटर है। हिंद महासागर की औसत गहराई 4 किलोमीटर है।

  1. आर्कटिक महासागर

आर्कटिक महासागर दुनिया के पाँचो महासागरों में सबसे छोटा और सबसे उथला महासागर है। आर्कटिक क्षेत्र में आर्कटिक महासागर (जो उत्तरी ध्रुव पर फैला है), कनाडा के कुछ भाग, ग्रीनलैंड (डेनमार्क का एक क्षेत्र), रूस का कुछ हिस्सा, संयुक्त राज्य अमेरिका (अलास्का), आइसलैंड, नार्वे, स्वीडन और फिनलैंड शामिल हैं। आर्कटिक महासागर लगभग 14,056,000 वर्ज किमी (5,427,000 वर्ग मील) क्षेत्रफल है।

5. अंटार्कटिक महासागर या दक्षिणी महासागर

अंटार्कटिक महासागर अंटार्कटिका महाद्वीप के चारों ओर फैला हुआ है। यह अन्य महासागरों का विस्तार है। अंटार्कटिक महासागर की गहराई हार्न अंतरीप के पास 600 मील है तो अफ्रीका के दक्षिण स्थित अमुलहस अंतरीप के समीप 2400 मील है।

अब जानेंगे की इन महासागरों में सबसे छोटा महासागर कौन सा है। और सबसे बड़ा महासागर कौन सा है। तो चलिए जानते है इनके बारे में।

सबसे छोटा महासागर कौन सा है

जैसा की आप लोगो को बताया गया है कि आर्कटिक महासागर दुनिया के पाँचो महासागरों में सबसे छोटा और सबसे उथला महासागर है। यह महासागर दुनिया में सबसे छोटा महासागर है।

सबसे बड़ा महासागर कौन सा है

प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है। यह पूरी दुनिया का सबसे बड़ा और विशाल महासागर है और इस महासागर की गहराई भी सबसे ज्यादा अधिक है।

हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार कौन सा है

भारत में कुल कितने राज्य हैं उनकी राजधानी क्या है और राज्यों का गठन

दोस्तो अब आप जान गए होंगे की पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है उनकी गहराई कितनी है और वे कहा कहा पर स्थित है। अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल हो तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*