दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं भारत में कितने धर्म है

आप सभी लोग जानते है की पूरे विश्व की आबादी 7.7 अरब है। जिनमे हर कोई अलग अलग धर्म को मानता है । ऐसे में आप जानना चाहते होंगे की दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं ? तो चलिए इसके बारे में जानते है की पूरी दुनिया में कितने धर्म हैं?

एक रिपोर्ट के मुताबिक 100 में से 99 वयक्ति किसी न किसी धर्म से जुड़ा हुआ होता है । ऐसे में हमे ये जानना है की पूरे दुनिया में कितने धर्म हैं प्राचीन काल में तो बहुत सारे धर्म हुआ करते थे लेकिन ईसाई और इस्लाम धर्म के आने के बाद हजारों धर्म लुप्त हो गए। और कुछ धर्म बचे हुए भी है लेकिन उनकी संख्या कम है और कुछ लोग नास्तिक होते है जो किसी भी धर्म को भी मानते है।

भारत में कितने धर्म है

फिर भी एक अनुमानित रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में धर्मों की संख्या लगभग 300 से ज्यादा है। लेकिन ज्यादा रूप से केवल 7 धर्म ही प्रचलित हैं हिन्दू, जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई, इस्लाम,और यहूदी । इसके अलावा पारसी, यजीदी, जेन, शिंतो, पेगन, बहाई, ड्रूज़, मंदेंस, एलामितेस आदि धर्म को मानने वालों की संख्‍या बहुत कम है।

सबसे बड़ा भगवान कौन है असली भगवान कौन है

दुनिया का सबसे बड़ा मंत्र कौन सा है ?

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं ?

तो आइए जानते है कि ये प्रचलित 7 धर्मो को कहा पर कितने लोग मानते है। और इनकी जनसंख्या कितनी है। दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है? और यह सबसे अधिक कहा देखने को मिलेंगे।

  1. हिंदू

जैसा कि आप सभी लोग जानते है की हिंदू भारत देश में सबसे ज्यादा मौजूद है भारत की कुल आबादी में 80 % तो हिंदू ही है। और बाकी देशों में भी कही न कही हिंदू धर्म को मानने वाले मिलते है और इनका कही न कही हमारे देश भारत से संबद्ध होता है विश्व में हिन्दू कितने प्रतिशत लोग हैं पूरे विश्व में हिंदुओ की कुल आबादी 1अरब से भी ज्यादा है।

  1. इस्लाम

इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है क्योंकि ईसाई धर्म के बाद इस्लाम धर्म को मानने वाले की संख्या सबसे अधिक है । इस्लाम धर्म के लोग इण्डोनेशिया में सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगे । दुनियाभर में इस्लाम को मानने वाले लोगो की संख्या 1.6 अरब है।

  1. ईसाई

इस दुनिया में ईसाई धर्म के मानने वाले लोगो की संख्या सबसे ज्यादा है । विश्व के अधिकतर देशों में आपको ईसाई लोग देखने को मिल जायेंगे । पूरे वर्ल्ड में ईसाइयों की जनसंख्या करीब 2.2 अरब है जो विश्व की कुल आबादी का 31.5 प्रतिशत है। जिसमे अमेरिका में दुनिया की सबसे बड़ी ईसाई आबादी है, उसके बाद ब्राजील और मेक्सिको का स्थान है।

हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार कौन सा है

विश्व का सबसे पुराना धर्म कौन सा है

  1. बौद्ध

विश्व में बौद्ध धर्म के मानने वालों की संख्या भी कम नही है बौद्ध धर्म की ज्यादातर संख्या आपको एशिया महाद्वीप के देशों में देखने को मिलती है । दुनिया के 5.25 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है जिनकी संख्या 37.6 करोड़ है । बौद्ध धर्म दुनिया का पहला विश्व धर्म है, जो अपने जन्मस्थान से निकलकर विश्व में दूर दूर तक फैला। भारत में इस धर्म के लोग आपको महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगे।

  1. जैन

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जैन धर्म का उदय भारत में हुआ है और इस धर्म के अधिकतर लोग भारत में ही निवास करते है । दुनियाभर में जैन धर्म को मानने वाले लोगो की संख्या 42 लाख के आसपास है ।

  1. सिख

सिख धर्म के ज्यादातर लोग आपको भारत देश में देखने को मिलेंगे । हालाकि भारत के अलावा अमेरिका और कनाडा में भी इस धर्म की जनसंख्या काफी अधिक है। पूरी दुनिया में लगभग सिख धर्म को मानने वालो को संख्या 2.3 करोड़ से भी ज्यादा है।

7. यहूदी

शायद पहले कभी आपने यह धर्म सुना हो लेकिन इस धर्म के लोगो की संख्या कम नहीं है । पूरे विश्व में करीब 1.4 करोड़ आबादी यहूदी धर्म को मानती है। और इस धर्म के सबसे ज्यादा लोग पश्चिम एशिया में आज के इसरायल में देखने को मिलेंगे।

यदि हम संपूर्ण दुनिया का भ्रमण करेंगे तो पाएंगे कि हमने जितने भी धर्मों का उल्लेख किया है, उन सभी के अलावा ऐसे सैंकड़ों स्थानीय धर्म है, जिनका हमने कभी नाम भी नहीं सुना होगा, लेकिन वे प्रचलन में हैं। और लोग जिन्हे मानते आए है। इसलिए पूरी दुनिया के धर्मो को ज्ञात कर पाना काफी मुश्किल है।

दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है ?

विश्व का सबसे महान धर्म कौन सा है?

आप आप जान गए होंगे की दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं और कितने अधिक संख्या में प्रचलित धर्म है और दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है? तो वो है ईसाई धर्म क्योंकि इसकी जनसंख्या पूरे विश्व में सबसे अधिक है। और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म कौन सा है ? वो हिन्दू धर्म जिसके लोग आपको भारत में सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*