भारत के बारे में रोचक तथ्य – भारत के बारे में ऐसे कई अज्ञात तथ्य हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। जिन्हे आपको जानना चाहिए की भारत से जुड़ी महत्पूर्ण जानकारियां। इस देश ने महान व्यक्ति जैसे, आर्यभट्ट, शून्य के आविष्कारक को जन्म दिया है। अगर आप भारत के इतिहास में जाएं तो आपको होश उड़ा देने वाले तथ्य मिलेंगे जिस पर आप गर्व से कह सकते हैं कि आप भारतीय हैं। तो आइए जानते है भारत के बारे में कुछ जानने योग्य रोचक तथ्य।
भारत में कितने जिले हैं 2021 भारत का सबसे बड़ा और जिला छोटा जिला
भारत के बारे में रोचक तथ्य
भारत के बारे में रोचक तथ्य के बारे में नीचे जानकारी प्वाइंट टू प्वाइंट नीचे दी गई है जिसे आप एक लाइन से पढ़कर जान पाएंगे की भारत के महत्पूर्ण रोचक तथ्य।
- भारत ने अपने आखिरी 100000 वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।
- जब कई संस्कृतियों में 5000 साल पहले लोग घुमंतू वनवासी थे, तब भारतीयों ने सिंधु घाटी (सिंधु घाटी सभ्यता) में हड़प्पा संस्कृति की स्थापना की।
भारत की जनसंख्या कितनी है 2021 में राज्यो में जनसंख्या कितनी है
- भारत का अंग्रेजी में नाम ‘इंडिया’ इंडस नदी से बना है, जिसके आसपास की घाटी में आरंभिक सभ्यताएं निवास करती थीं। आर्य पूजकों में इस इंडस नदी को सिंधु नाम दिया था।
- ईरान से आए आक्रमणकारियों ने सिंधु को हिन्दू की तरह प्रयोग किया। ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु का संयोजन है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।
- शतरंज की खोज भारत में की गई थी।
- बीज गणित, त्रिकोणमिति और कलन (कैलकुलस) का अध्ययन भारत में ही आरंभ हुआ था।
- ‘स्थान मूल्य प्रणाली’ और ‘दशमलव प्रणाली’ का विकास भारत में 100 बीसी में हुआ था।
भारत में कितने गांव है 2021 में सबसे छोटा और सबसे बड़ा और विश्व का सबसे बड़ा गांव कौन सा है
- भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्यताओं में से एक है।
- दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।
- भारत में विश्व भर से सबसे अधिक संख्या में डाक खाने (पोस्ट ऑफिस) स्थित हैं।
भारत में कुल कितने राज्य हैं उनकी राजधानी क्या है और राज्यों का गठन
- भारतीय रेल देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है। यह दस लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।
- आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चिकित्सा शाखा है। शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।
- भास्कराचार्य ने खगोलशास्त्र के जन्म लेने से कई सौ साल पहले पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है।
- भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा ‘पाई’ का मूल्य ज्ञात किया गया था और उन्होंने जिस संकल्पना को समझाया उसे पाइथागोरस का प्रमेय करते हैं। उन्होंने इसकी खोज छठवीं शताब्दी में की, जो यूरोपीय गणितज्ञों से काफी पहले की गई थी।
भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है 2021 में
- वर्ष 1896 तक भारत विश्व में हीरे का एक मात्र स्रोत था।
- भारत से 90 देशों को सॉफ्टवेयर का निर्यात किया जाता है।
- भारत में 4 धर्मों का जन्म हुआ – हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्सा करता है।
Leave a Reply