भारत में कितने जिले हैं 2021 भारत का सबसे बड़ा और जिला छोटा जिला

क्या आप जानते है कि भारत में कितने जिले हैं प्रतिदिन लोगों के मन में कुछ न कुछ सवाल रहता है इसी से जुड़ी आज यह जानकारी लेकर आए है कि bharat me kitne jile hai आज हम इसी के बारे में जानेंगे । सभी लोगो को भारत में कितने राज्य है कितने केंद्रशासित प्रदेश है के बारे में तो पता रहता है लेकिन वे यह नहीं जानते है कि भारत में कितने जिले हैं । तो चलिए जानते है।

भारत एक बहुरंगी विविधता और सांस्‍कृतिक विरासत के साथ सबसे पुरानी सभ्‍यताओं में से एक है। और साथ ही साथ कई प्रकार के धर्म यहा निवास करते है। जैसा कि आप सभी जानते है क्षेत्रफल के हिसाब से भारत दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या के मामले में दूसरा सबसे बड़ा देश है।

आप जानते ही होंगे की भारत में 28 राज्य और 9 केंद्रशासित प्रदेश है तो जिस प्रकार देश को राज्यों में बाटा जाता है उसी प्रकार राज्य को जिले में बाटा जाता है जिससे देश के विकास में कोई बाधा न आ सके और इन जिलों का प्रशासन संबंधित राज्‍य/संघ राज्‍य क्षेत्र सरकारों द्वारा किया जाता है। तो चलिए अब जान लेते है कि भारत में जिला क्या है?

भारत की जनसंख्या कितनी है 2021 में राज्यो में जनसंख्या कितनी है

भारत में जिला क्या है?

ज़िला भारतीय राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश का प्रशासनिक हिस्सा होता है। जिले फिर उप-भागों में या सीधे तालुकों में बंटे होते हैं। कई देशों में पाई जाने वाली एक प्रशासनिक ईकाई होती है। ज़िलों के आकार में जगह-जगह का भारी अंतर होता है – कहीं तो कुछ गाँव जोड़कर ही ज़िला बनता है जबकि अन्य स्थानों पर विशाल भूक्षेत्र एक ही ज़िले में सम्मिलित होते हैं। भारत में हर ज़िला कई तालुकाओं, तहसीलों या प्रखण्डों को जोड़कर बनता है और कई ज़िलों को जोड़कर एक राज्य बनता है ।

दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है 2021 में दुनिया का सबसे अमीर देश


जिला भारत देश में एक प्रशासनिक भाग है, जिसे जिला मजिस्ट्रेट, जिला न्यायाधीश एवं पुलिस अधीक्षक मिल कर कानून व्य्वस्था की देख भाल करते है, इनमें से प्रत्येक अधिकारी के अधीन राज्य सरकार की उपयुक्त शाखाओं के अधिकारी होते हैं। अधिकतर जिलों का एक ज़िला मुख्यालय होता है, जिसका नाम प्रायः जिले के नाम पर ही हिता है।

भारत में कितने गांव है 2021 में सबसे छोटा और सबसे बड़ा और विश्व का सबसे बड़ा गांव कौन सा है

भारत में कितने जिले हैं

दोस्तो वर्तमान समय में भारत में 740 जिले है, जिनमे से 45 जिले 8 केंद्र शासित राज्यों में है और 695 जिले 28 राज्यों में है,
यही 2001 में जिलों की संख्या 593 ही थी जो 2011 में बढ़ाकर 640 कर दी गई है और अब भारत में जिलों की कुल संख्या 740 हो गई है । और अभी भी बहुत से राज्यों में बहुत से क्षेत्र जिला बनने के लिए प्रस्तावित रूप है। तो चलिए अब जानते है कि किस राज्य में कितने जिले हैं आप नीचे दी गई लिस्ट के अनुसार देख सकते है।

india me kitne jile hai

  1. आंध्र प्रदेश में कितने जिले है -13
  2. अरुणाचल प्रदेश में कितने जिले है – 25
  3. असम में कितने जिले है – 33
  4. बिहार में कितने जिले है – 38
  5. छत्तीसगढ़ में कितने जिले है – 27
  6. गोवा में कितने जिले है – 2
  7. गुजरात में कितने जिले है – 33
  8. हरियाणा में कितने जिले है – 22
  9. हिमाचल प्रदेश में कितने जिले है – 12
  10. पश्चिम बंगाल में कितने जिले है – 23
  11. झारखंड में कितने जिले है – 24
  12. कर्नाटक में कितने जिले है – 30
  13. केरल में कितने जिले है -14
  14. मध्य प्रदेश में कितने जिले है – 52
  15. महाराष्ट्र में कितने जिले है – 36
  16. मणिपुर में कितने जिले है – 16
  17. मेघालय में कितने जिले है – 11
  18. मिजोरम में कितने जिले है – 11
  19. नागालैंड में कितने जिले है – 12
  20. उड़ीसा में कितने जिले है – 30
  21. पंजाब में कितने जिले है – 22
  22. राजस्थान में कितने जिले है – 33
  23. सिक्किम में कितने जिले हैं – 4
  24. तमिलनाडु में कितने जिले हैं – 37
  25. त्रिपुरा में कितने जिले हैं – 8
  26. यूपी में कितने जिले हैं – 75
  27. उत्तराखण्ड में कितने जिले है – 13
  28. तेलंगाना में कितने जिले है – 33

भारत के केंद्र शासित राज्यों में कितने जिले है

  1. अण्डमान और निकोबार में कितने जिले है – 3
  2. चंडीगढ़ में कितने जिले है – 1
  3. दादर नगर हवेली & दमन दीव में कितने जिले है – 3
  4. लक्ष्यद्वीप में कितने जिले है – 1
  5. दिल्ली में कितने जिले है – 11
  6. पुड्डुचेरी में कितने जिले है – 4
  7. जम्मू कश्मीर में कितने जिले है – 20
  8. लेह – लद्दाख में कितने जिले है – 2

भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है 2021 में

आपकी जानकारी के लिए बता दू की सर्वाधिक जिले राज्यों के हिसाब से उत्तर प्रदेश में है और सबसे कम जिले गोवा में है, जबकि केंद्र शासित राज्यों में सबसे ज्यादा जिले दिल्ली में है और सबसे कम जिले चंडीगढ़ में है। अब आप जानना चाहते होंगे की इन राज्यों में पूरे देश में सबसे बड़ा जिला और सबसे छोटा जिला कौनसा है। तो चलिए जानते है इसके बारे में भारत का सबसे बड़ा जिला और भारत का सबसे छोटा जिला

भारत का सबसे बड़ा जिला

भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा था लेकिन अब जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो लेह भारत का सबसे बड़ा जिला बन गया है । और जनसंख्या की दृष्टि से महाराष्ट्र का थाने सबसे बड़ा जिला है जिसकी जनसंख्या 1.11 करोड़ है। और यह जनसंख्या की दृष्टि से bharat ka sabse bada jila है।

भारत का सबसे छोटा जिला

भारत का सबसे छोटा जिला माहे है जो पंडुचेरी में है जिसका क्षेत्रफल 9 वर्ग किलोमीटर है। और जनसंख्या की दृष्टि से मध्यप्रदेश का 52 वा जिला निवाड़ी सबसे छोटा जिला है जो 1 अक्टूबर 2018 को अस्तित्व में आया है इससे यह bharat ka sabse chota jila है।

अब आप जान गए होंगे की भारत में कुल कितने जिले हैं और भारत के किस राज्य में कितने जिले है और साथ साथ ये भी जान गए होंगे की भारत का सबसे बडा जिला और भारत का सबसे छोटा जिला कौनसा है। अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो और इससे आपको कुछ जानने को मिला हो तो इस जानकारी को जरूर शेयर करे।

1 Trackback / Pingback

  1. India Full From क्या है या India Ka Full Form क्या है 1

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*